Categories: Crime

रंजोगम के साथ निकला ताज़िया का जुलूस

फारूख हुसैन
लखीमपुर (खीरी) निघासन // हसन हुसैन की याद में निकाले जाने वाला ताजियों का जुलूस लुधौरी में बहुत ही रजोंगम के साथ निकाला गया जिसमें गाँव के  बहुत से लोग शामिल रहे । इस मौके पर लोगों ने मन्नते भी माँगी । विशाल मेले के  आयोजन  पुलिस बल भी मौजूद रहा । उसके बाद ताजियों को कर्बला में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
मोहर्रम का बिसवाँ के ताजियों का जुलुस ढोल नगाड़े के साथ बहुत  ही रंजोगम के साथ  ताजियों को लुधौरी के कर्बला में रखे गये वही पर  मेले का आयोजन भी किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की मिठाई बच्चे खिलौने की दुकान सजाई गई.मेले में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मेले में पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही निघासन कोतवाल ऋषिकेश  यादव ने निघासन थाने की पुलिस बल को मेले को शांत ढंग से करवाने को कहा और मेले में खुद भी जाकर वहां की पुलिस व्यवस्था को देखा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts