Categories: Crime

महिलाओं की भारी भीड़ जुटा भाजपा ने दिखाया दम-खम

मनीष मिश्र
अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने जिला मुख्यालय पर आयोजित महिला सम्मेलन में भारी जुटाकर विपक्षी दलो की पेशानी पर बल डाल दिया है। कलेक्टेट के निकट आयोजित महिला सम्मेलन में भारी भीड़ के कारण सैकड़ो महिलाओ को कार्यक्रम में खड़े रहने को मजबूर रहना पड़ा। अनेक स्थानों पर महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर आने का इंतजार ही करती रहीं लेकिन  उन्हे लाने के लिए वाहन ही नहीं पहुंच सका। महिलाओं को लाने के लिए यदि समुचित व्यवस्था की गयी होती तो शायद यह भीड़ ऐतिहासिक होती। इस सम्मेलन की खास बात यह रही कि इसमे लगभग सभी वर्ग की महिलाओं ने शिरकत की।
इस महिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोक दी थी। जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा लगभग प्रतिदिन इस सम्मेलन की समीक्षा कर रहे थे। महिला सम्मेलन का प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह को बनाया गया था। सभी नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों से महिलाओ को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। अपनी इस जिम्मेदारी को नेताओं ने बखूबी अदा भी किया। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से अवधेश द्विवेदी के नेतृत्व में महिलाओं की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से डा0 रजनीश सिंह के नेतृत्व में महिलाओं का जत्था कार्यक्रम में पहुंचा। टाण्डा विधानसभा क्षेत्र कपिलदेव वर्मा व विशाल वर्मा के अलावां संजू देवी के नेतृत्व में महिलाओ का अलग-अलग जत्था कार्यक्रम मंे पहुंचा। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से चन्द्र प्रकाश वर्मा के नेतृत्व मे महिलाएं महिला सम्मेलन में पहुंची। भारी भीड़ को देख पार्टी नेताओं के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही थी। आलापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक त्रिवेणीराम उनकी पुत्रबधू अनीता कमल तथा अभिषेक कन्नौजिया के नेतृत्व मंे महिलाएं कार्यक्रम मंे पहुंची। जिला मुख्यालय पर आयोजित इस महिला सम्मेलन की सफलता ने जहां विरोधी दलो को नये सिरे से ताना बाना बुनने को मजबूर कर दिया है वहीं पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के हौसले बुलंद हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts