Categories: Crime

बैंक कर्मियों की मेहनत और लगन को सलाम करते हुए छात्र -छात्राओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया सम्मानित

फारुख हुसैन
पलिया कलां (खीरी)
विमुद्रीकरण के दौरान बैंक कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और लगन को सलाम करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र -छात्राओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया ।
छात्र-छात्राओं ने नगर क्षेत्र में स्थित सभी बैंकों में जाकर उनके पूरे स्टाफ को तिलक लगाकर तथा स्वनिर्मित गुलदस्ते देकर सम्मानित किया। पूरे नगर को ‘कर्म ही पूजा है’ ‘कर्त्तव्य पालन-सर्वश्रेष्ठ धर्म’, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ के उदघोष से गुंजायमान करते हुए इन छात्र- छात्राओं ने नागरिको से निवेदन किया कि वे सभी बैंक कर्मियों को सहयोग प्रदान करें। इस पुनीत कार्य में समस्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक श्री निरंजन लाल अग्रवाल, अध्यक्ष श्री चाँद कुमार जैन, प्रधानाचार्य श्री प्रमोद प्रसाद पाठक, आचार्य श्री चन्द्रेश्वर सिंह तथा समस्त स्टाफ का संपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts