Categories: Crime

प्रभारी सीडीओ ने छात्र को किया पुरस्कृत

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। सोमवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उत्तर-प्रदेश लखनऊ द्वारा वर्ष 2013-14 के जनपद में उत्तर-प्रदेश बोर्ड इलाहाबाद द्वारा आयोजित परीक्षा में इंटर में कृशि जन्तु विज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र सुमित कुमार पुत्र रामसुमेर एचटी इंटर कालेज टाण्डा को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमपी मिश्रा द्वारा राज्य छात्र विज्ञान पुरस्कार का प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह तथा दो हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम अनिल कुमार जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र के उज्जवल भविश्य की भी कामना की।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts