Categories: Crime

रकेहटी ग्राम से ढखेरवा खालसा संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण द्वारा किया जा रहा है खेल।

फारुख हुसैन
(निघासन(खीरी)          
रकेहटी से ढखेरवा मार्ग पर 18 वर्षों से जर्जर पड़ी डामर रोड नागरिकों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक के अथक प्रायासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण स्वीकृत किया गया और वह जर्जर हालत में पडी उस रोड का निर्माण  कार्य शुरू किया गया । परन्तु निर्माण कार्य में विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदार की मिलीभगत से रोड की ईंट उखाड़कर ले जाई जा रही है ।
ग्रामवासियोँ ने मौके से पकड़ी ट्राली तो जेई के कारिंदों ने ग्रामवासियों से अभद्रता की। जेई ने अपने रसूख का फायदा उठाते हुए स्थानीय पुलिस को भेजकर ग्रामवासियों से ट्राली अपने कब्जे में मंगवा ली है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts