Categories: Crime

फतेहपुर में बुधवार सुबह कोहरे की मार पड़ी।

अज़हरुद्दीन
फतेहपुर उत्तर प्रदेश में ठंड शुरू होते ही कोहरे की मार पड़नी लगी है।बुधवार को घने कोहरे के कारण रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। इससे सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।जिले के , खागा , बिंदकी, असोथर, हुसैनगंज ,किशनपुर , बहुआ कस्बो सहित यमुना व् गंगा तट वर्ती अधिकतर जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया हुआ रहा।

कोहरे की वजह से कई ट्रेन अपने समय से देरी से चल रही है डाउन संगम एक्सप्रेस 4 घण्टे ऊंचाहार 4.15 घण्टे फरक्का एक्सप्रेस 4.30 घण्टे श्रमशक्ति एक्सप्रेस करीब 3 घण्टे देरी से चल रही है। ठंड शुरू होते ही यूपी के कई जिलों में कोहरे की मार शुरू हो गई है। बुधवार की सुबह राज्य का अधिकतर हिस्सा कोहरे की घनी चादर से लिपटा रहा। इससे सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक दिक्कत सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई।  सड़कों पर वाहन रेंगकर चल रहे थे और ट्रेनें भी काफी देरी से चल रही हैं। कई लोग कोहरे के कारण दुर्घटनाओं का भी शिकार हुऐ व कई जगह बिजली आपूर्ति भी बाधित रही । वही जनपद फतेहपुर में कोहरे का सबसे अधिक असर यमुना व गंगा तटवर्ती क्षेत्रो में दिखा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts