Categories: Crime

रामपुर नोट की चोट – डाकखाना नहीं बदल रहा था नोट, जनता ने जाम की सड़क

हर्मेश भाटिया, रामपुर। आज रामपुर मे डाक खाने पर पब्लिक उग्र हो गयी। डाक खाने पर नोट बदलने को लेकर पब्लिक का गुस्सा चरम सीमा पर पहुँच गया,जिसको लेकर पब्लिक ने डाक खाने के सामने रोड जाम कर दिया। और नारेबाजी करने लगी, नोट न बदले जाने को लेकर पब्लिक ने रोड पर नरेन्द्र मोदी हाय~हाय के नारे लगाने शुरू कर दिया।
घटना कुछ इस प्रकार थी कि जनता का आरोप था कि डाकखाने के कर्मियों ने नोट बदलने से मना कर दिया है. बस फिर क्या था आम जनता जो सुबह से लाइन लगाये खडी थी का आक्रोश फुट पड़ा और सड़क पर उतर कर जाम लगा दिया. जनता के आक्रोश को देखते हुवे डाकखाने के कर्मियों में भी अफरातफरी का माहोल बन गया. इधर सड़क पर उतरी जनता ने मोदी और केंद्र सरकार के विरुद्ध खूब जमकर नारेबाजी की. सुचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को काफी मशक्कत के बाद समझाकर जाम खुलवाया,और डाक खाने मे नोट बदलने का कार्य शुरू कराया। इस दौरान डाक खाने में अफरातफरी का माहौल था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts