Categories: Crime

सामाजिक भाईचारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में विधायक ने बंटवाया 2500 लोगों को अंग वस्त्र

संजय ठाकुर
मऊ : मधुबन विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय बसपा विधायक उमेश चंद्र पांडेय ने एपीजीआर ग्लोबल सीनियर सेकंडरी स्कूल इनामीपुरा कुचाई मऊ के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी विधानसभा मधुबन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम सामाजिक भाईचारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में विधानसभा क्षेत्र के 2500 ग्रामीण लोगों एवं बसपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र प्रदान किया। इस दौरान ग्रामीण लोगों में विधायक द्वारा अंगवस्त्र वितरण कराये जाने के बाद खुशी का माहौल बन गया और सभी विधायक द्वारा किये गये इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।
सम्मान समारोह के कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डा. मदन राम (मुख्य जोन कोआर्डिनेटर मंडल आजमगढ़), विशिष्ट अतिथि भीम राजभर ( जोन कोआर्डिनेटर मंडल आजमगढ़), राजीव कुमार राजू ( बसपा जिलाध्यक्ष मऊ), अशोक कुमार गौतम (बसपा जिलाप्रभारी मऊ ), अखिलेश कन्नौजिया, दिलीप कुमार, त्रिलोकी प्रसाद, सतीश प्रधान, राजकुमार विश्वकर्मा, राजेंद्र मौर्या और रजई प्रसाद समेत हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक और निवेदक उमेश चंद्र पांडेय ( विधायक और प्रभारी प्रत्याशी विधानसभा मधुबन) थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts