इसके मद्देनजर आयोजक द्वारा तैयारियां की गयी थी। सभी कन्याओ को पलंग, पंखा, बक्सा, गदा, साड़ी, आभूषण, कुर्सी, तथा वर के लिए साईकिल इत्यादि सामान के साथ विदा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ज्ञान कुंज अकादमी सोसाइटी के सह संस्थान शुभम फाउंडेशन एवं कर्म योगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चेरिटेबुल ट्रस्ट बेल्थरा रोड के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।आयोजक के इस पुनीत कार्य की चहुंओर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि यह पुनीत कार्य गरीब परिवारों के लिए वरदान जैसा है। शादी कार्यक्रम में ज्ञान कुंज अकादमी के प्रबंधक देवेंद्र नाथ सिंह, प्रधानाचार्य सुधा पांडेय, कर्म योगी बाबा रामधारी सिंह एजुकेशनल एंड चैरिटेबुल ट्रस्ट के चेयरमैन प्रशांत रंजन, भूतपूर्व सैनिक बृजेश पांडेय, बेल्थरा रोड ब्लॉक के एडीओ पंचायत परशुराम वर्मा पूरी तन-मन-धन से जुटे रहे। शादी सम्पन्न होने के बाद ज्योति स्वरूप पांडेय, धर्मदेव यादव, संजय राजभर, अहमद रजा, मंगेश कनौजिया, सुजीत कनौजिया, कमलेश राजभर, बलवंत भारद्वाज, राजेश पाण्डेय, खालिद जाहिर, बृजेश पाण्डेय भूतपूर्व सैनिक, आदित्य पाण्डेय इत्यादि ने वर-वधू को आर्शीवाद देकर विदा किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…