Categories: Crime

बलिया की प्रमुख खबरें Pnn24-news पर

अन्जनी राय
टैम्पो पलटने से पिता – पुत्री समेत तीन लोग घायल
बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नेहता सिवान कला मोड पर शुक्रवार की दोपहर टेम्पो पलटने से पिता-पुत्री सहित तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंकन्दरपुर पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है।
मनियर से सिकंदरपुर की तरफ आ रही टेंपो सिवान कला गेट के आगे नेहता मोड़ के पास पहुंची ही थी कि अचानक पलट गयी। इससे टेम्पो सवार पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरी निवासी सुनील कुमार (45) व उनकी पुत्र अंशु (12) के अलावा खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर निवासी गोविंद कुमार गौतम (16) घायल हो गया।

ट्रेन पर सवार युवक के लिए ट्रेन बनी काल, ट्रेन से गिरकर हुई मौत
बलिया : बलिया-छपरा रेलखंड पर शुक्रवार को डाउन सियालदह एक्सप्रेस से गिर जाने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सहतवार थाना क्षेत्र के आसमान ठोठा निवासी बाल मोहन पाल (38) पुत्र स्व. शिवशंकर पाल के रूप में की गयी है। आसमानठोठा निवासी बाल मोहन पाल किसी कार्य वश अपनी रिश्तेदारी में सुरेमनपुर गये थे। शुक्रवार की सुबह वह सियालदह ट्रेन से लौट रहे थे कि त्रिकालपुर गांव के पास असंतुलित होकर बाल मोहन पाल गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बालमोहन की मौत की खबर जैसे ही उसके परिवार के लोगो को मिला, कोहराम मच गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts