Categories: Crime

नोट की चोट सहे जनता को थप्पड़ क्या मारा, जनता ने घेर लिया थाना

(इब्ने हसन जैदी)
कानपुर. अनवरगंज थाना क्षेत्र में बैंक की लाइन में लगे एक ग्राहक को पुलिस के दरोगा द्वारा थप्पड़ मारना बवाल का सबब बन गया. और देखते ही देखते जनता द्वारा थाने का घेराव कर दिया गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुरे सर्किल की फोर्स को बुलाना पड़ा.

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मो मुज़ीफ बैंक ऑफ़ बड़ोदा में पैसा एक्सचेंज कराने के लिए बैंक गए थे। तभी किसी बात को लेकर उनकी और पुलिस  दरोगा विजय से काहा सुनी हो गई। जिसके बाद मुज़ीफ ने अपने कई साथियो के साथ थाने का घेराव कर दिया। सूचना पर तीन थानों की फोर्स समेत सीओ मौके पर पहुचे। करीब एक घंटे बाद दरोगा पर कारवाही का आश्वाशन के बाद लोगो को समझाबुझा कर मामला शांत कराया गया।  मुज़ीफ का कहना है की वो बैंक में पैसे निकलने के लिए गए थे कि अचानक दरोगा जी अंदर आये और उनको झापड़ मार दिया और कहने लगे जाओ जो करना है, वो कर लेना। फिर क्या था देखते ही देखते जनता के अन्दर का क्रोध बाहर आया और थाने का घेराव शुरू हो गया, जनता की मांग थी कि आरोपी दरोगा के ऊपर कार्यवाही हो
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts