Categories: Crime

दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर में एक लङकी की मौत, तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

वेदप्रकाश शर्मा/राममिलन यादव
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के नगरा बेल्थरा मार्ग पर जमुआंव गांव के पास दो बाइकों में आमने सामने से हुई जोरदार टक्कर । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर बैठी नीतू (22) निवासी सहिया बेल्थरा बाजार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक चला रहा उसका जीजा संजय (35) निवासी छिछोर थाना हलधर पुर मऊ बुरी तरह से घायल हो गया और दूसरी बाइक पर सवार उपेन्द्र (20) निवासी कुशहा भटपुरवां थाना उभांव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके साथ रहा एक युवक भी मामूली रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे की है । अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कि संजय अपनी साली को मऊ में ट्रिपल सी का पेपर दिलाने के लिए उसके गांव सहिया बेल्थरा बाजार से अपनी बाइक पर बैठाकर मऊ लेकर जा रहा था। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दिया और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts