Categories: Crime

संत कबीरनगर – थानाध्यक्ष महुली सबाहुदीन के स्थानांतरण पर उठते चर्चाओं में सवाल कि “कुछ तो है जिसकी की पर्दादारी है”

रणविजय सिंह – संत कबीर नगर
महुली एस ओ रहे सबाहुदीन को आये अभी एक हफ्ते भी नहीं हुआ था कि इलाके के भौगोलिक स्थित भी समझ पाते की उनको तबादला लेटर मिल गया और महुली के नये थानेदार शिवबरन यादव को बना दिया गया जिससे क्षेत्र मे चर्चाओ का बाजार एकाएक गर्म हो गया सबाहुदीन को आये भले ही मात्र एक हफ्ते ही हुए थे लेकिन एक हफ्ते मे ही उन्होंने अपनी कार्य कुशलता और अनुभव का परिचय दे दिया था

पूर्व एसओ के जमाने मे हुए पीएसी सिपाही लूट कांड व एक ईट भटटे पर हुए हत्या कांड का खुलासा कराकर अपनी काबलियत शाबित कर दिया था जबकि एसओ का चार्ज लेने के बाद से हफ्ते भर मे कोई बड़ी घटना न घटना भी उनके  कार्यशैली का परिचय देता था किन्तु जिस तरह से सबाहुददीन को हटाकर मात्र हफ्ते भर मे शिव बरन यादव को नया प्रभारी बनाया गया कहीं न कहीं आम लोगों मे चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया हैं लेकिन जहाँ हफ्ते भर मे तबादले में लोग राजैनितिक गंध देख रहे  हैं तो वहीं इसे क्षेत्रिय जनता यादव कार्ड से जोड़कर भी देख रही हैं भले ही सबाहुददीन को महुली से अच्छा मलाईदार थाने का चार्ज मिला हैं लेकिन उनको भी जब तबादला लेटर मिला होगा तो एकाएक विश्वास नहीं हुआ होगा.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts