Categories: Crime

विदेशो में जमा काले धन पर तो कुछ न बोले अमित शाह नोट बंदी पर सभी दलों पर खूब भड़के, कहा भाजपा नहीं मानती तीन तलाक को.

(जावेद अंसारी)
लखनऊ – अमित शाह ने आज भाजपा द्वारा चुनावी वायदे में घोषित विदेशो में जमा काले धन का कही ज़िक्र नहीं किया और उसको किनारे रखते हुवे नोट बंदी और तीन तलाक जैसे मुद्दे पर खुद जम कर मन की बात में मन के गुबार निकाले. यूवा टाउन हॉल में युवाओं के साथ अमीत शाह ने की मन की बात करते हुवे सभी पार्टियों पर जम कर निशाना साधा और नोट बंदी के मुद्दे पर सभी को आड़े हाथ लिया. शाह ने पार्टीयों पर निशाना साधते हुए निकाली मन की बात में अपने मन की खूब भड़ास निकाली,

सबसे अमीत शाह का भाषण था काला धन के मुद्दे पर था.विदेशो में पड़े देश के काले धन का तो शाह ने कही ज़िक्र भी नहीं किया मगर देश के काले धन पर शाह ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा, मोदी सरकार काले धन के मामले में किसी को नही बख्शेगी, मै जानता हूँ करोड़ो रूपये कालेधन पर यूवाओं का अधिकार है, और किसी दुसरे का नही,जब भाजपा सरकार बनी तो विरोधी दल हाय तौबा मचा रहे थे, कि काले धन का क्या करेंगे,भाजपा सरकार ने पहला कानून क्या बनाया, सब एक साथ नोट बंदी का मुद्दा लेकर उठ गये, इसमे सबसे ज्यादा सपा-बसपा-कांग्रेस-ममता बनर्जी-अरविंद केजरीवाल- आगे आये और फिर सभी दल इकट्ठा हो गए, सबसे ज्यादा तकलीफों का सामना इनहे ही करना पड़ रहा है,अरे भाई ये तो एक बाढ़ आई है, जब बाढ़ आती है, तो सबको परेशानी आती है, (क्यूँ भई) तो समझ लो की ये एक बाढ़ आ गई है, जब बाढ़ खत्म हो जाएगी तो समझ लेना की सारी परेशानी खत्म,शाह ने सपा- बसपा पर निशाना साधते  हुए कहा,उत्तर प्रदेश का विकास नही हो सकता, विकास भाजपा ही करा सकती है, हम सब मिलकर भाजपा का सहयोग करें,
गौरतलब ये है की इससे पहले अमीत शाह ने कहा था भाजपा नही मानती तीन तलाक को, शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी – सपा – बसपा- पर तंज कसते हुए कहा था, राहुल बाबा को सांप सूघ गया है, सपा बसपा कोई इस मुद्दे पर नही बोलता।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts