Categories: Crime

ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

अखिलेश सैनी
बलिया रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक में जद में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । आसपास के लोगों ने दोनों घायलों  को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज के दौरान एक की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर दिया गया। ये घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कमतैला गांव निवासी नागेंद्र राम उम्र 40 वर्ष  अपने मित्र गणेशराम उम्र 45 वर्ष लड़की शादी के लिए छितौनी गांव से समान लेकर अपने घर कमतैला आ रहे थे , तभी नगरा के तरफ से  तेज गति से आ रही ट्रक ने आगे से जोरदार  टक्कर मार दिया दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को रसड़ा सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां नागेंद्र राम की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर दिया गया  ट्रक वाले गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts