Categories: Crime

भाजपा के तानाशाही और अहंकारी व्यवहार की सजा आम जनता ही देगी – मायावाही

(जावेद अंसारी)
मायावती ने एक बयान में कहा, भाजपा के इस तानाशाही और अहंकारी व्यवहार की सजा जनता उसे जरूर देगी, उसके बुरे दिन करीब है, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस फैसले को बसपा के लिए आर्थिक आपातकाल करार दिया था, जिस पर मायावती ने कहा कि शाह को शायद मालूम नहीं है कि जमीन से जुड़े बसपा के छोटे बड़े कार्यकर्ताओं ने कठिन से कठिन समय में भी अपनी पार्टी को आर्थिक तकलीफ नहीं होने दी है और वे पूरे तन, मन, धन से बसपा मूवमेंट (आंदोलन) को सहयोग करते रहे हैं,

जिससे पूरा देश वाकिफ है,सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने जहां इस मामले में 10 दिनों की राहत की मांग की थी, तो वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने इस नोटबंदी को अघोषित आर्थिक आपातकाल करार दिया था,मुलायम ने संवाददाताओं से कहा था, हम नोटबंदी के फैसले के साथ हैं, लेकिन हफ्ते या 10 दिन की राहत मिलनी चाहिए, देश में अराजकता का माहौल चल रहा है, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने 10 नवम्बर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साफ किया कि आने वाले चुनावों में गठबंधन नहीं करेंगे, सिर्फ सपा में विलय का रास्ता ही खुला है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts