Categories: Crime

अम्बेडकरनगर – नहीं थम रही जाम की समस्या

अम्बेडकरनगर। यातायात माह मंे जाम की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 10 बजते ही लोग अपने कार्यालयों या दुकानों पर पहुंचने के लिए घंटो भर जाम मंे जूझना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय के जुड़वा शहर शहजादपुर स्थित नई सड़क, पुरानी तहसील, फैजाबाद मार्ग चुंगीनाका के अलावां रोडवेज तक सुबह शाम कई घंटो रोजाना जाम की समस्या बनी हुई है।
आखिर लग रहे रोजाना जाम की समस्या का कारण काफी हद तक यातायात पुलिस व्यवस्था पर निर्भर करती है। यातायात माह में अब तक कई बार यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बीच-बीच में विभिन्न स्कूलो के छात्र-छात्राओं द्वारा भी यातायात जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास यातायात पुलिस द्वारा करने के बावजूद भी जाम की समस्या का निवारण नहीं हो सका। रोजाना लग रहे जाम का निजात पाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा सड़को के किनारे अवैध रूप से चल रहे वाहन स्टैंडो और नो-इंट्री में भारी वाहनों का प्रवेश किये जाने से जाम की समस्या का मुख्य कारण बन रहा है। दूसरी तरफ चीनी मिल को गन्ना लेकर ओवर लोड ट्रालो का संचालन प्रारंभ हो गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts