स्थानीय बाजार सहित मर्यादपुर, दुबारी, नंदौर, सिपाह, इब्राहिमाबाद स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया व काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक एक सप्ताह से कैश की कमी से जूझ रहे हैं। खाताधारक इन बैकों पर अल्हसुबह ही लाइन में खड़े हो जाते हैं।पूरे दिन लाइन में खड़े धक्का-मुक्की के बाद बिना रुपये पाए ही लौटना पड़ रहा है। किसी को अगर बैंक से एक-दो हजार रुपये मिल भी जा रहा है तो वह सिक्के और 10 रुपये के सड़े-गले नोट ही मिल पा रहा है।कई दिनों से वापस लौट रहे खाताधारकों का धैर्य बुधवार को टूट गया। जैसे ही उन्हें बैंक द्वारा कैश नहीं होने की सुचना दी गई, लोग आक्रोशित हो गए बेलौली और मर्यादपुर में लोगों ने सड़क जाम कर दिया।रामपुर बेलौली में पैसा जल्द मिलने का भरोसा देने पर जाम तो समाप्त हो गया लेकिन मर्यादपुर में आंदोलनकारी तुरंत पैसा दिलाने की मांग पर अड़े थे। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ दिया। वही बैंको की माने तो आने वाले सप्ताह तक कैश की समस्या बनी रहेगी। इससे विपरीत स्थिति उत्पन्न सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…