Categories: Crime

अतिक्रमण पर पुलिस की वक्र दृष्टि, आज सिकंदरपुर में हटा अतिक्रमण

अन्जनी राय / बलिया
बलिया : सिकंदरपुर नगर पंचायत को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पुलिस का चला डंडा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में आज सिकंदरपुर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें बस स्टेशन चौराहा, मनियर मार्ग, स्टेशन मार्ग, पुलिस चौकी रोड, हनुमान मंदिर चौराहा, जलपा मंदिर, जनता चौक, पोस्ट ऑफिस मार्ग और रशीदिया चौक पर पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया

जिससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सड़क पर लगे ठेला और बाइक उठवा कर पुलिस ने थाने में भिजवा दिया और साथ ही 4 अतिक्रमण करने वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  थाना प्रभारी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में लगभग 4 घंटे तक चले अभियान में सिकंदरपुर नगर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts