Categories: Crime

किछौछा में आयोजित हुआ नातिया मुशायरा

अनंत कुशवाहा.
अम्बेडकरनगर। उर्से हुजूर सुफिए-मिल्लत के मौके पर किछौछा शरीफ में एक भब्य जलसे बनाम यादे शहीदाने कर्बला-आल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन हुआ, जिसमे दुनिया भर के अकीदत मंदो और शोहरा हजरात ने शिरकत की। इस मौके पर साहिबे सज्जादा खानकाहे आलिया अशरफिया जहांगिरिया के सज्जादानशीन हुजूर अशरफुल-उलेमा अबुल हसन सैयद मोहम्मद अशरफ ने अवार्ड समारोह का आयोजन करते हुए, विधायक टांडा को अशरफे-सिमना एक्सलेन्स अवार्ड से नवाजा साथ ही साथ शायर कलीम दानिश कानपुरी को अशरफे सिमना अवार्ड से नवाजते हुए, मदीना की जियारत पर भेजने का एलान किया। रात भर महफिल चली, उक्त अवसर पर हुजूर राईसे-मिल्लत सै0 राईस अशरफ, सै0 दस्तगीर अशरफ, सै0 अहमद अशरफ, सै0 जामी अशरफ, आरफ अशरफ आदि लोग मौजूद रहे। उक्त जानकारी आल इंडिया बज्मे अशरफ के प्रदेश अध्यक्ष सै0 हैदर किछौछवी ने दी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts