Categories: Crime

केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना।

रामपुर. हरमेश भाटिया।
कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मामून शाह के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। और केन्द्र सरकार को बरखासत करने की माँग की। मामून शाह ने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री विदेशों की सैर करता हो, उसे प्रधान मंत्री रहने का कोई अधिकार नहीं है। देश के छात्र,शिक्षक,किसान,आम जनता सभी मोदी के नोट बंदी के फैसले से परेशान हैं लेकिन मोदी को कोई फर्क नही है। वह तो कभी जापान,अमेरिका किसी भी विदेशी दौरे पर चले जाते हैं। और यहां गरीब बैंकों की लंबी लाइन में लगा है। उन्होंने कहा आने वाला समय कांग्रेस का है, और देश को कांग्रेस की जरूरत है सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही देश को चला सकती है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts