Categories: Crime

गौरीफंटा चौकी और नोमेंस लेंड का एसपी ने किया निरीक्षण

गौरीफंटा भारत -नेपाल सीमा पर गुरुवार देर शाम एसपी मनोज कुमार झां ने पुलिस चौकी के साथ ही नोमेंस लेंड का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को आवशयक दिशा-निर्देश दिए। पलिया थाने में निरीक्षण और ओआर किए जाने के बाद एसपी मनोज कुमार झां भारत-नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुलिस चौकी का निरीक्षण किया।

साथ ही कोतवाल अजीत कुमार और चौकी इंचार्ज तुलसीराम चौरसिया से लंबित पड़े मुकदमों के बारे में पूछताछ की । लंबित पड़े मुकदमों को उन्होंने जल्द ही निस्तारित किए जाने को भी कहा। इसके बाद एसपी ने नोमेंस लेड का निरीक्षण किया तथा अधीनस्थों को आवशयक दिशा – निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts