Categories: Crime

कानपुर – शातिर वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

इब्ने हसन जैदी
कानपुर कल्याणपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली। जब एक शातिर वाहन चोर उनके हत्थे चढ़ा गया । पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक और दो मोबाइल के साथ दो अभियुक्त को पकड़ा । बढ़ते अपराध के देखते हुए शहर में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कल्याणपुर पुलिस ने नहर पुल बारासिरोही के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। पकड़े गए वाहन चोरों के पास से पुलिस ने एक मोबाइल सोनी एक्सपीरिया ,एक मोबाइल जिओनी और मोटर साईकिल अपाचे बरामद किया ।

मूलरूप से कानपुर निवासी दर्शन सिंह व सत्यम जायसवाल है. गिरोह में कई अन्य साथियों के नाम भी पुलिस पूछतांछ में सामने आए हैं। वही डिप्टी एसपी ने बताया की ये लड़के शुनशान जगह देख कर महिलायो और लड़की के पर्स लूट करते है। इनके खिलाफ लखनऊ व कल्याणपुर सहित थानों में कई चोरी के मामले दर्ज हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts