Categories: Crime

एडीएम रामपुर मार्कण्डे प्रताप सिंह ने किया गोद लिए गांव का निरीक्षण

रविशंकर /रामपुर
एडीएम मार्कण्डे प्रताप सिंह ने रामपुर के ब्लाक चमरौआ स्थित गोद लिए गांव तुमडिया का किया औचक निरीक्षण, VHND (विलेज हेल्थ एंड न्यूट्रिशन डे) के तहत टीकाकरण केन्द्र पर ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया । हौसला पोषण योजना के अंतर्गत गांव के नवजात बच्चे, गर्भवती महिला तथा अतिकुपोषित बच्चे के घर का ग्रह भ्रमण किया। ग्रह भ्रमण के दौरान भी परिजनों को नियमित टीकाकरण कराने के परामर्श दिए साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र से मिलने वाले पुष्टाहार की जानकारी लाभार्थियों से प्राप्त की। इस मौके पर एडीएम मारकंडे प्रताप सिंह के साथ क्षेत्रीय एएनएम श्री मति बल सम्मा ,डॉ नवीन चंद्र क्षेत्रीय सुपरवाइजर ममता रानी आंगनवाडी कार्यकत्रियां आदि कर्मचारी गण मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts