Categories: Crime

अम्बेडकरनगर – यातायात माह में भी नहीं रूक रही डग्गामारी

अनंत कुशवाहा
आलापुर, अम्बेडकरनगर। यातायात माह में सवारी वाहनों की डग्गामारी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है  सवारी वाहन जहाँ क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर यात्रा कर रहे हैं जिससे यात्रियों की जान हथेली पर ही रहती है। बता दे कि नवंबर माह में यातायात माह चल रहा है लेकिन सवारी वाहनों की डग्गामारी बढ़ती जा रही है। रामनगर से जहांगीरगंज तथा रामनगर से बसखारी को जाने वाली सवारी वाहन अक्सर क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाते हैं जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतें होती है। इस बाबत सीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्यवाही की जाती है यदि ऐसा है तो वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जल्दी कार्रवाई की जाएगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts