Categories: Crime

उत्तर प्रदेश की जनता “मामू” से होशियार रहे – केशव प्रसाद मौर्या

जावेद अंसारी की कलम से
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज आह्वान किया कि अगला चुनाव विकास के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर लड़ा जाए, महिलाओं को इस देश में समान अधिकार मिलना चाहिए, उत्तर प्रदेश के अगले चुनाव विकास के साथ-साथ, गुंडागर्दी समाप्त करने के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर लड़ा जाए, शाह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को सांप सूंघ गया है,

कोई इस मुद्दे पर बोलता नहीं है, हमने तीन तलाक हटाने और महिला अधिकारों की रक्षा करने, उनके सम्मान को लेकर अपना रुख स्पष्ट रूप से रखा है, मोदी सरकार आपके विकास, सम्मान और अधिकार के लिए कटिबद्ध है, उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर सपा, बसपा, कांग्रेस पर हमला किया, इसके अलावा शाह ने वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर भी राहुल गांधी को घेरा, कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल जी आपकी दादी का राज था, तब से ये मामला फंसा हुआ था। इसके बाद पिता जी का शासन आया, फिर आपकी माता जी मुखिया थीं, तब क्यों उन्होंने कुछ नहीं किया, अमित शाह ने कहा कि केंद्र से आने वाला पैसा चाचा भतीजा मिलकर खा जाते हैं, बहन जी कहती हैं कि सपा ठीक नहीं कर रही है, बसपा को लाइये, लेकिन आज भी लोग बसपा के भ्रष्टाचार को नहीं बोले हैं, यूपी में परिवर्तन का असर दिखने लगा है और यूपी में बीजेपी सरकार का बनना तय है,

केशव प्रसाद मौर्या ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मामू से सावधान रहना, मामू का मतलब समझाते हुए केशव ने कहा मा का मतलब मायावती और मु का मतलब मुलायम बताया, सूबे के मौजूदा हालात पर बोलते हुए मौर्या ने कहा आज सूबे की पुलिस अपराधियो से डरती है, भाजपा के इस महत्वकांक्षी रैली में जन सैलाब देखने लायक था, बता दें कि भाजपा की तीसरे चरण की परिवर्तन यात्रा सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के रेलवे ग्राउंड से शुरू हुई, इस रैली को सफल बनाने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts