Categories: Crime

ऊंट ने साथ चल रहे वृद्ध को पटका, मौत

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। अमारी के जुलूस के दौरान ऊंट को लेकर आगे-आगे चल रहे वृद्ध को ऊंट ने गर्दन के पास पकड़कर पटक दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। यह घटना खुले न इसको लेकर जुलूस में शामिल लोग उसके शव को उसके घर पहुंचा दिया। परिजन भी बिना पुलिस को सूचना दिये ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थानान्तर्गत कजपुरा में शुक्रवार को निकले अमारी के जुलूस का कार्यक्रम देर रात तक चल रहा था।

ऊंट को आगे लेकर चल रहे जलालपुर थानान्तर्गत गौरा महमदपुर के मजरे दसेरा निवासी राम धीरज (60) पुत्र फक्कन का गर्दन ऊंट ने पीछे से पकड़ लिया और जमीन पर उठाकर पटक दिया। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी वहीं मौत हो गयी। जुलूस में शामिल लोग बिना पुलिस को सूचना दिये ही शव को लेकर उसके घर चले गये। मृतक के परिजन भी बिना पुलिस को बताये ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कजपुरा गांव में हुई इस घटना के बाद वहां इस पर कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है। जुलूस मंे मौजूद लोग घटना से इंकार कर रहे है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts