Categories: Crime

बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व मे 137 पलिया विधानसभा क्षेत्र में हुई सेक्टर समीक्षा बैठक

फारुख हुसैन
पलिया कला खीरी, बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व मे 137 पलिया विधानसभा क्षेत्र सेक्टर समीक्षा बैठक मे सभी अनुसागिक संगठन के कार्य कुर्ताओ ने भाग लिया।

बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे प्रमोद चौधरी ने संगठन को सम्बोधित करते हुये 6 दिसम्बर को होने वाली परिनिर्वाण रैली मे भारी संख्या में पहुंचने के साथ ही  चुनाव मे लग जाने की अपील करते हुये कहा कि इस समय प्रदेश और देश विषम परिस्थिति के दौर से गुजर रहा है लोग पैसे की खातिर लाइनो मे मर रहे है और सत्ता मे बैठे लोग चोर सिपाही का खेल रहे है किसी को जनता के सुख दुख की चिंता नही है और दोनो हाथो से जनता की खून पसीने की कमाई का दोहन करने मे मस्त है। इससे निजात पाने के लिये हम सब का दायित्व कि हाथी वाले निशान का बटन दबा कर डाक्टर वी के अग्रवाल पूर्व डिप्टी सीएमओ को विधायक बनाकर मायावती जी को मुख्य मंत्री बनाने का कार्य करे।इसदौरान जिला और विधानसभा के तमाम पदाधिकारियो के साथ सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts