Categories: Crime

हिन्दुत्व वादी संगठन की मांग – केन्द्र सरकार डा.जाकिर का प्रत्यर्पण कर सजा दे –

वाराणसी-राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलन के तत्वावधान मे हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु हिन्दुत्व वादी संगठन के कार्यकर्ताओ ने आतंकवादी कृत्य मे लिप्त रहने वाले डा0 जाकिर नाइक का प्रत्यर्पण कर सजा दिलाने की मांग को लेकर गुरूवार को वरूणा बृज स्थित शास्त्री घाट पर एक दिवसीय धरना दिया और गृह मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन ए.सी.एम. चतुर्थ को सौंपा।

धरनास्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए निलेश सिंगबाल ने कहा कि केन्द्र की सरकार ने जिस तरह से इस्लामिक रिसर्च फाउण्डेशन पर प्रतिबन्ध लगाया है ठीक उसी तरह से आतंकी गतिविधि मे लिप्त डा0 जाकिर नाइक को जिस भी देश मे छुपा हो उसे गिरफ्तार कर कड़ी सजा दे साथ ही दो धर्मो मे द्वेष पैदा करने वाली पीसस्कूलो के संचालन पर पर भी प्रतिबन्ध लगाने की मांग किया इसके साथ ही बंगाल मे हिन्दुओ पर अत्याचार करने वाले धर्माचार्यो पर कार्यवाही करने की मांग कियाधरने की अध्यक्षता निलेश सिंगबाल ने तथा संचालन कमलेश चन्द्र त्रिपाठी ने किया धरने मे प्रमुख रूप से हृषिकेश,प्राची जुबेरकर,दशरथ मसूरकर,गरूराज प्रभू,तथा अन्यहिन्दुत्वनिष्ठ धर्मप्रेमी ने अपने विचार व्यक्त किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts