Categories: Crime

नोटो की मार से आम जनता बेहाल

सी.पी.सिंह “विसेन”
बलिया :- जनपद बलिया के बिल्थरारोड तहसील के अन्तर्गत विभिन्न बैकों के परिसरों मे लगी भारी भीड़ो को देखते हुए भी बैंक कर्मचारियों मे भारी लापरवाही देखने को मिला एक तरफ जहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नये नये कदम उठा रहे है।

ताकि जनता को असुविधा न हो उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा कि बैक सुबह आठ बजे से रात आठबजे तक खुलेगा तथा शनिवार व रविवार को भी खुला रहेगा। जबकि बैंक के लापरवाह कर्मचारियों के वजह से 9.15बजे सुबह तक बैकों मे काम काज नही शुरू हुआ जिससे बैकों के बाहर सैकड़ो महिला पुरुष सुबह सात बजे से ही पैसा लेने देने के लिये इकट्ठा होने लगे। बिल्थरारोड के सभी बैकों का यही हाल रहा। किसी भी बैकं का ए टी एम न खुलने से भी लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पडा़।भिड़ को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द यादव व चौकी इंचार्ज संतोष यादव चक्रमण करते दिखाई दिये।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts