Categories: Crime

बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर, चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

वेदप्रकाश शर्मा
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र में नगरा बेल्थरा मार्ग पर तिरनई खिजिरपुर चट्टी पर तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई जिसमें चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
बताया जाता है कि डा. श्याम कुमार राय (30) उनकी पत्नी अनिता राय (28) तथा उनकी बेटी रिदिमा ठाकुर (14 माह) अपने मूल निवास सीवान फतेहपुर नई जीरा बस्ती से अपने ससुराल मऊ जा रहे थे कि तभी तिरनई खिजिरपुर चट्रटी पर उनकी बोलेरो एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई जिसमें सभी लोग घायल हो गए। इस हादसे में घायल दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताते चलें कि डा. श्याम कुमार राय देवरिया जिले के बनकटा अस्पताल में तैनात हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts