Categories: Crime

10 लाख की चोरी

यशपाल सिंह

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर असाधरपट्टी गांव में बुधवार की रात चोरों ने सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर से लाखों के जेवरात उड़ाने की घटना को अंजाम दे दिया । पीड़ित सब इंस्पेक्टर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सेवानिवृत्त सबइंस्पेक्टर श्रीराम यादव के घर बीती रात चोरो ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे गहनो पर हाथ साफ कर दिया। सेवानिवृत्त सबइंस्पेक्टर ने बताया कि चोर पेड़ के सहारे छत पर आये और जिस घर में निर्माण कार्य हो रहा था उसी के सहारे आंगन में उतरकर घर में घुस गये। कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे सारे गहनो पर हाथ साफ कर दिया। उन्होने बताया कि चोर उसकी पत्नी सिताबी देवी और पुत्री रेखा जो छह माह से अपने मायके में आई थी उसके भी जेवर उठा ले गये। परिजनो के अनुसार गहनो की कीमत लगभग 10 लाख रूपये के आस-पास आंकी गई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ ने जांच कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वही मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान महेन्द्र यादव का कहना था कि इस क्षेत्र में इधर विगत 4 माह के अन्दर लगभग 7 जगहों पर इसी तरह की चोंरी हो चुकी है लेकिन एक का भी खुलासा पुलिस अब तक नही कर पायी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts