Categories: Crime

2017 विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने टीमो को दिया प्रशिक्षण

संजय कुमार
मऊ। आगामी विधान सभा समान्य निर्वाचन 2017 की तैयारियों के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शिवकुमार शर्मा की अध्यक्षता में व्यय टीम, लेखा टीम, वीडियों, अवलोकन, उड़नदस्ते, स्थैतिक निगरानी, सहायक व्यय टीमों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी टीमें अपने-अपने कार्य पुरी निष्पक्षता के साथ चुनाव अचार संहिता के लागू होते ही प्रारम्भ कर दें। ये सभी टीमें प्रत्याशियों के व्यय का लेखा-जोखा, विज्ञापन, गाड़ियों का खर्चा सहित सभाओं की वीडियोग्राफी की जायेगी। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी आबिद अली अंसारी द्वारा विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।उक्त अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, राजीव कुमार, बाबूलाल सहित सभी टीम प्रभारी उपस्थित रहें।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts