Categories: Crime

नोट की चोट – नोट बन्दी के 39 दिन बाद भी समस्या जस की तस लोगो में रहा आक्रोश

संजय ठाकुर
मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर में यूनियन बैंक के सामने शनिवार सुबह करीबन 10 बजे गुस्साये लोगो ने सड़क पर उतर कर मधुबन, बेल्थरारोड मार्ग पूरी तरह बाधित कर दिया।

महिलाओ और पुरुषों का आरोप है कि हमे तीन दिन से पैसा नहीं मिल पा रहा है।चक्का जाम करीबन 1 घंटे लगा रहा, सूचना मिलते ही मौके पर मधुबन थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज बेलवली संतोष यादव ने अपने पूरे दल बल के साथ उपस्थित होकर गुस्साये लोगो को समझा- बुझा कर मामला शांत कराया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts