Categories: Crime

डीएम ने किया योग साधना शिविर का शुभारंभ

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में 24 घंटे का अनवरत योग साधना शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी वैभव प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। महाविद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी का भी फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने छात्र चित्रकारों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को योग के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक डा0 राना रणधीर सिंह ने जिलाधिकारी को साल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक महेश योगी ने अपनी कला एवं योग के संयोग से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर डा0 रंजना सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 अमरनाथ तिवारी, डा0 एबी सिंह, डा0 बीरबल शर्मा, डा0 बलकरन यादव, धनंजय सिंह, महेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, दुर्वेश कुमार, आकाश श्रीवास्तव, सतवंत सिंह, पवन सिंह, प्रमोद मौर्या, डा0 नीता मिश्रा, रवि सिंह राना, बालकिशन आदि लोग मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts