Categories: Crime

गरीबों व असहायों के हक की लड़ाई मरते दम तक लड़ूंगी : अंजू तिवारी

प्रदीप चौधरी
गोरखपुर।
गोरखपुर विधानसभा से एनसीपी प्रत्याशी अंजू तिवारी ने आज कहा की गोरखपुर की जनता को यहां के जनप्रतिनिधि जिनको चुनकर आम जनता ने भेजा है,वही जनप्रतिनिधि जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। भोली भाली जनता को ठगने का समय जा चुका है। जनता पूरी तरह से इनके लोक लुभावने प्रलोभनों को जान चुकी है। अब वह उनके भुलावे व बहकावे में नहीं आने वाली।
उन्होंने आगे कहा गोरखपुर में मेयर पद से लेकर सभी पद भारतीय जनता पार्टी तथा अन्य पदों पर सपा काबिज है।आज गोरखपुर की स्थिति जस की तस बनी हुई है, विकास के नाम पर गोरखपुर में एक ढेला भी नहीं रखा गया है। केवल लोकलुभावने सपने दिखाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता अगर मुझे अपने जन प्रतिनिधि के रूप में चुनती है तो मैं मरते दम तक गरीबों असहायों के लिए काम करती रहूंगी उनके हक की लड़ाई मैं मरते दम तक लड़ूंगी
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts