Categories: Crime

सपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

अनंत कुशवाहा
जलालपुर, अम्बेडकरनगर। नगर के मालीपुर रोड पर बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यालय का उद्घाटन किया गया तथा राजितराम को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि हीरालाल यादव ने इस मौके पर कहा कि अभी तक सपा सरकार के सराहनीय कदम रहे है। इसलिए इस बार भी सपाकी सरकार बनेगी। उन्होने चुनाव के मद्देनजर मौजूद लोगों को बताया चुनाव आ गया है सभी को एक जुट होकर सपा प्रत्याशी को भारी मतो से विजयी बनाना है। विशेष मुख्य अतिथि राजितराम यादव ने कहा कि सपा के विकास से जनता खुश है और पुनः इसी की सरकार बनाने के मूड में जनता है। इसलिए सभी को चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। इसी मौके पर राजितराम यादव को सपा जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू वर्मा व संचालन पृथ्वीपाल यादव ने किया। इस मौके पर सुभाष राय, रामप्रताप यादव, सुभाष यादव, विपिन बिहारी यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts