Categories: Crime

दुष्कर्म पीडिता से मिली सांसद, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

यशपाल सिंह 

आजमगढ़। लालगंज से भाजपा सांसद नीलम सोनकर बुधवार को दुष्कर्म पीडिता के घर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पंहुची। इस दौरान पीडिता के परिवार से मुलाकात कर उन्होने हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। बाद में सांसद ने फूलपुर सीओ एसके सिंह से मुलाकात कर आरोपियो को शीघ्र गिरफतार करने की मांग किया।

इस पर सीओ ने  सांसद को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर विजय सोनकर, मंशा यादव, सुधीर रावत, हरिश्चन्द्र, ज्वाला प्रसाद, विपिन सिह, संतोष जायसवाल, प्यारे, अजोर, रजनीश, अतुल, राधेश्याम, सत्यम थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts