Categories: Crime

बहराइच: मटेरा – जश्ने ईद मीलादुन्नबी से हर गांव बाजार में जश्न का माहौल

सुदेश कुमार/बहराइच: मटेरा
आज ईद मिलादुल्ल नबी के जुलुस में 284 विधानसभा क्षेत्र मटेरा बसपा प्रत्यासी सुल्तान अहमद खान और उनके सैकड़ो साथियों के मिलकर रिसिया खैरा हसन कटिल्या चौराहा शंकर पुर चौराहा पिरबितनी के जलसों में शरीक हुए जिसमे लोगो ने तहेदिल से इस्तेकबाल किया खुशनुमा माहौल में निकला जूलूस ए मोहम्मदी,पैगम्बर ए इस्लाम रसूले खुदा हजरत मोहम्मद सल0 के जन्म दिन के मौके पर मनाया जाने वाले ईद मीलादुन्नबी के अवसर पर हर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों में जश्न का माहौल है।चारों तरफ लोगो खुशियों से झूम रहे है वही इस मौके पर कस्बे के अलग अलग स्थानों से निकले जुलूस मोहम्मदी में लोगों ने शिरकत कर अपनी इस्लामी अकीदत मंदी का सुबूत दे रहे हैं।कुल मिला कर जश्न ईद मीलादुन्नबी से हर गांव बाजार में जश्न का माहौल है।जुलूस मोहम्मदी का जगह जगह जहां स्वागत किया जा रहा है वही लोगों ने भारी लंगर के जरिये जुलूस के साथ चलने वाले लोगों के लिये चाय,काफी,बिरयानी और तमाम खाने पीने की भी व्यवस्था की है।शहर सहित पूरे जिले में ये पर्व ख़ुशी के साथ मनाया जा रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts