Categories: Crime

सुल्तानपुर – भाजपा का युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति कार्यक्रम संपन्न

प्रमोद कुमार दुबे/ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर में आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “युवा शक्ति,राष्ट्र शक्ति” युवा सम्मेलन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रामपति त्रिपाठी (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा) और  शिवभूषण सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा) थे। भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा दोनों लोगो का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।रामपति त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कमल खिलाने के लिए युवा शक्ति की बहुत ही जरुरत है। युवा शक्ति आने वाले समय में पार्टी को बहुत ऊँचाई तक ले जाएगी। और उन्होंने कहा कि अब तक लोगो ने बहुत ठगा लेकिन अब सब लोग समझदार हो गए है। और कोई भी कदम बहुत ही सूझबूझ के साथ उठाये। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से युवाओं के साथ थी साथ है और साथ रहेगी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओ के साथ जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह ‘छंगू’ सोनू सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’ घनश्याम चौहान, सीताराम वर्मा एड्वोकेट  देवसरण भारती ,धर्मेन्द्र कुमार ‘बब्लू’ के साथ अन्य मौजूद लोग रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts