Categories: Crime

Bjp कार्यकर्ताओं ने मनाया अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन

अखिलेश सैनी
(बलिया)- रसड़ा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की देर रात भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी का 92 जन्मदिवस भारतीय स्टेट बैंक के समीप शिशिर श्रीवास्तव एडवोकेट की आवास पर मनाया गया तथा एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर केक काटा गया और एक दूसरों कार्यकर्ताओ को खिलाने के बाद उनकी दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की गई इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्ष नारायण सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई विद्वान कवि थे और साथ लोकसभा में अच्छे सांसद का भी उनको पुरस्कार मिल चुका है और ऐसे महान नेता के जन्मदिन पर हम लोग उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं साथ ही भारत के रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं इस मौके पर तेज बहादुर सिंह शिशीर श्रीवास्तव राजीव श्रीवास्तव आशीष जायसवाल संदीप सोनी पप्पू राजभर गोपाल शास्त्री अंकित सिंह रिंकू सिंह प्रेम सिंह अविनाश सोनी जितेंद्र गुप्ता बृजमोहन वर्मा अतुल सोनी अनूप वर्मा दिलीप सोनी प्रेमचंद सिंह अजय जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts