Categories: Crime

नवविवाहिता का फिर हुआ उत्पीड़न।

इमरान सागर 

तिलहर,शाहजहाॅपुरः-थाना क्षेत्र के गाव रजाकपुर निवासी सतीश कुमार पुत्र लालाराम की नवविवाहित पत्नि मन्जू ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने पति पर मार पीट का आरोप लगाया। मन्जू पुत्री शंकर लाल निवासिनी ग्राम कमुआ कलां थाना भतहा बरेली ने कोतवाली पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 16 फरबरी 2015 को सतीश के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही सतीश कोई काम नही करता है बस जुआ और शराब पीकर गांव में हुड़दगं करता रहता है। मन्जम ने बताया कि जब से वह सतीश की पत्नि बन कर आई हें तभी से वह उसके साथ लगतार मारपीट करता है। हद तब हो गई जब 10 दिसम्बर 2016 को सतीश ने कमरे में बन्द कर लाठी से मार लगाई जिससे मन्जू के पैर में काफी चोट आई है। मन्जू के पैर में आई चोट से हड्डी तूटने की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता। पीड़ित मन्जू की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उसे दिलाने दिलाने का भरोसा देते हुये उसवार के लिये भेज दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts