Categories: Crime

अलग अलग घटनाओं में किशोरी समेत दो झुलसी, एक की मौत

अन्जनी राय / बलिया

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पंच मन्दिर मोहल्ले में शनिवार की देर शाम खाना बनाते समय एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोगों ने उसे रसड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां  से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताते चलें कि रसड़ा कस्बा के पंच मंदिर निवासी दिनेश गोंड की पुत्री सोना (16) शनिवार की शाम खाना बनाते समय गंभीर रुप से झुलस गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की है । बताया जाता है कि वार्ड नम्बर 10 निवासी प्रियंका (20) पुत्री हुकुमचंद गुप्ता शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से झुलस गई। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts