Categories: Crime

बसखारी में जाम की समस्या से नही मिल पा रही निजात, पटरियों पर लगती है दुकानें

बाजार में लगा जाम
अनंत कुशवाहा
बसखारी, अम्बेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार बसखारी में लोगों को नहीं मिल पा रही है जाम से निजात। जाम के झाम में जूझ रहे बसखारी चैराहे पर आये दिन जाम की समस्या से छोटी छोटी घटनाएं होती रहती हैं। बाजार की लाइलाज बन चुकी जाम की समस्या को बसखारी पुलिस घटाने के वजाय बढ़ाने में आमादा है।

नए थानाध्यक्ष के ढुलमुल रवैया के चलते पटरियों पर दोनों तरफ जहां लग्जरी गाड़ियों ऑटो रिक्शा तथा टैक्सी खड़ी रहती है वही पुलिस धन वसूली के चक्कर में आम जनता की समस्याओं को दरकिनार करते हुए हाथ पर हाथ धरे खड़ी मूकदर्शक बनी रहती है ।बसखारी किछौछा मार्ग पर सड़कों के किनारे खड़े ऑटो रिक्शा एवं वेतरतीब गाड़ियां जहां थानाध्यक्ष बसखारी राजेश यादव को दिखाई नहीं पड़ते वही मेन बाजार में पटरियों पर पर रखी दुकानों अस्थाई रूप से बने टैक्सी स्टैंड कमाई का जरिया होने के चलते फल फूल रहा है। बसखारी बाजार में घंटो यातायात व्यवस्था बाधित रहती है। यातायात को ठीक रूप सेसंचालित कराने में बसखारी पुलिस की उदासीनता नगर वासियों के अलावा राहगीरों पर भारी पड़ रही है। बसखारी चैराहे को जाम की समस्या से पूरी तरह निजात दिलाए जाने के लिए बसखारी थाना- ध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके बृजनंदन सिंह का कार्यकाल लोगों को आज भी याद हैं।वही  जाम की समस्या से कुछ हद तक मनोज पंत के थानाध्यक्ष रहते लोगो को निजात  मिली थी। आज भी लोग बृजनंदन सिंह व मनोज पंत के कार्यकाल को याद कर जाम की समस्या से निजात पाने में किए गए कार्यों की सराहना करते नहीं थक रहे हैं तो वहीं वर्तमान थानाध्यक्ष राजेश यादव के आते ही बसखारी बाजार मे जाम लगा रहना आम बात हो गयी है।इस समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय नागरिक विकास मोदनवाल,स्वामी नाथ यादव,नितिन वर्मा, राम मिलन,विनोद कुमार आदि लोगो ने चैराहे पर यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए टैफिक पुलिस लगाने की माँग की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts