Categories: Crime

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन कानपुर इकाई ने व्यापारी मदद वॉट्सएप्प नम्बर शुरू किया

(समीर मिश्रा)
कानपुर,20 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कानपुर शहर अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में कैण्ट स्थित कैंप कार्यालय में कानपुर के व्यापारियों की समस्याओं और शिकायतों  के निस्तारण के लिए व्यापारी मदद हेल्प लाइन वॉट्सएप्प नंबर जारी किया गया जिसमें कानपुर के व्यापारी अपनी समस्याओं व शिकायतों को संगठन तक वॉट्सएप्प के माध्यम से पहुंचा सकते हैं जिस पर सुचना के अनुसार संगठन द्वारा व्यापारी हित के लिए कार्यवाही होगी।अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल जी चाहते हैं कि प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण तुरंत हो और उन्हें भटकना न पड़े।नितिन अग्रवाल जी के दिखाए हुए आदर्शों पे चलते हुए व्यापारी मदद हेल्पलाइन व्हाट्सएप्प नंबर 9305124125 की कानपुर में औपचारिक शुरुआत आज की गई।उद्योग व्यापार संगठन कानपुर शहर इकाई कानपूर के व्यापारियों को वाणिज्य कर,पुलिस उत्पीड़न,अपराध,जालसाज़ी,बैंक में समस्या,विधिक राय,उत्पीड़न की मंशा से विभागीय रेड,आदि के मामलों में सहायता पहुंचाने के लिए व्यापारी मदद हेल्प लाइन नंबर के माध्यम से काम करेगा।व्यापारी अपनी समस्या नाम,पता,मोबाइल नंबर के साथ व्यापारी मदद में लिख के भेज सकते हैं और प्राप्त सूचना के आधार पे कार्यवाही की जाएगी।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि व्यापारी मदद पे सूचना 24 घंटे दी जा सकती है।शहर संगठन में सोशल मीडिया प्रभारी मन्नत नय्यर व्यापारी मदद हैल्पलाइन नंबर का संचालन करेंगे।साथ ही सिख समाज से व्यापारी नेता हरप्रीत सिंह बब्बर को संगठन में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक का संचालन महासचिव आदित्य त्रिपाठी ने किया।अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,महासचिव आदित्य त्रिपाठी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय बिस्वारी,युवा अध्यक्ष अहमर महमूद,राजेन्द्र गुप्ता,जसविंदर कौर,मनोज सोनी,संजय कनौजिया,बॉबी सिंह,मनीष गंगवानी,सलीम गाज़ी,राहुल यादव,आसिफ कादरी,शब्बीर अंसारी,विभोर शर्मा,मो शादाब,वेद गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts