Categories: Crime

खाना बनाते समय झुलसी युवती, बचाने के प्रयास में भाई भी झुलसा

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। खाना बनाते समय युवती के कपड़े में अचानक आग पकड़ लिया। चिल्लाने पर दौड़े भाई ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से वह भी झुलस गया। दोनों को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही थी। जानकारी के अनुसार महरूआ थानान्तर्गत बाजार निवासी पुन्नवासी की 18 वर्षीय पुत्री ज्योति मंगलवार की रात्रि में घर में भोजन बना रही थी। अचानक आग उसके कपड़े में पकड़ लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक आग की तेज लपटे निकलने लगी। चिल्लाने पर दौड़े ज्योति के बड़े भाई गुड्डू ने आग बुझाने का प्रयास किया वह भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने किसी तरह से आग को बुझाया और दोनों को गंभीरावस्था मंे जिला चिकित्सालय मंे भर्ती करवाया जहां दोनों भाई-बहन की हालत गंभीर बतायी जा रही थी। हालांकि कुछ लोग इस घटना को संदिग्ध बता रहे है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts