Categories: Crime

पेट्रोल पम्प पर हुये लूट की घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण

थानाप्रभारी अपने क्षेत्रों के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर उसका विवरण दे- एसपी

संजय ठाकुर 

मऊ : पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी द्वारा आज दोपहर थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्रान्र्तगत पेट्रोल पम्प पर हुये लूट की घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा जल्द से जल्द अनावरण हेतु थाना प्रभारी व स्वाट प्रभार को  निर्देश दिया गया। इस दौरान उन्होंने अपराध/अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु भी थाना प्रभारियों को अपनेे-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख स्थलों का गश्त करने का निर्देश भी दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बैंको, पेट्रोल पम्पों, शराब के ठेकों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैण्डों, गेस्ट हाउस व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास स्वयं व प्रभावी गश्त करायें साथ ही उसका विवरण मेरे पास भेजवायें तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के मालिकों को गाइड कर सतर्क करें व अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवायें।साथ ही साथ सभी थाना प्रभारी/प्रभारी निरीक्षक अपने-.अपने थाना क्षेत्रान्र्तगत चैकीदार, ग्राम सुरक्षा समिति, विषेश पुलिस अधिकारी, पुलिस मित्र एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर लगे सुरक्षाकर्मियों की गोष्ठी आयोजित कर प्रत्येक दिवस गश्त पार्टिया संयुक्त रुप से निकालना सुनिश्चित करे जिससे जनपद में हो रही चोरी, लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts