Categories: Crime

बलिया – जारी है पोखरे पर अवैध अतिक्रमण, मौन है तहसील और प्रशासन

सी.पी.सिंह “विसेन”
बलिया /बांसडीह तहसील क्षेत्र के मुड़ियारी ग्रामसभ के 1.42 एकड़ मे फैले बिशाल पोखरे पर कतिपय लोगो द्वारा कई बर्षो अतिक्रमण किया जा रहा है।जिसको अनेको बार SDM बांसडीह को लिखित सुचना देने के बाद भी जब कोई कार्यवाही नही हुई तो ग्रामीणो ने तहसील दिवस पर अतिक्रमण हटाने हेतु प्रार्थना-पत्र जिलाधिकारी महोदय को  दिया। जिसपर SDM ने कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय लेखपाल को पोखरे से तत्काल अतिक्रमण हटाने का आदेश दिये। जिस पर लेखपाल द्वारा मौका मुआयना करने के बाद जे सी बी मशीन की माग किये। इसी हिला हवाली मे पोखरे पर उसी तरह अतिक्रमण जारी है। बताते चले कि पोखरे के बगल मे प्रचीन शिवमंदिर है। जहां प्रतिदिन तमाम लोग पुजा अर्चना करने जाते है। अतिक्रमण के वजह से स्नान करने मे लोगो काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पुर्व मे पोखरे के सुन्दरीकरण हेतू08-09 तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा लाखो रूपये खर्च किये गये  तब भी पोखरे की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts