Categories: Crime

एसएसपी ने किया फ़ेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले

रवि पाल
मथुरा। एसएसपी मोहित गुप्ता की तेज़-तर्रार कार्यशैली के चलते जनपद में न सिर्फ बढ़ते अपराध पर अंकुश लगा है। बल्कि कानून व्यवस्था भी दुरुस्त हो गई है। वहीँ कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने के लिए गुरुवार को एसएसपी ने कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फ़ेरबदल किया है।
पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक कमलेश सिंह को थाना प्रभारी नौहझील, केजेएस तैनात निरीक्षक रामपाल सिंह को थाना प्रभारी मांट, निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा को चुनाव सैल से थाना प्रभारी जमुनापार, निरीक्षक राजीव सिंह को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी हाईवे, निरीक्षक जगदीश यादव को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी रिफाइनरी व प्रभारी निरीक्षक मांट रहे ज्ञानेंद्र सिरोही को अपराध शाखा नियुक्त किया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts