Categories: Crime

सपा के प्रदेश सचिव ने 600 गरीब लोगो को बाटे साईकिल

अखिलेश सैनी
(बलिया)- रसड़ा के मथुरा पी जी कॉलेज के प्रांगण में सोमवार के दोपहर श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के राज्य मंत्री सपा के प्रदेश सचिव सनातन पांडे ने छह सौ गरीब लोग को साईकिल वितरण किया इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सनातन पांडे ने कहा कि भारतवर्ष में सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश है जिसमें 22 करोड़ की जनसंख्या वाला उत्तर प्रदेश है ,जिसके मुखिया अखिलेश यादव हैं जो चारों तरफ विकास के साथ-साथ उन्होंने गरीबों के लिए और किसानों के लिए बहुत बड़ा काम किया है । किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई गरीबों  के लिए मुफ्त शिक्षा काम किया है और वह राजनीति नहीं करते सभी जाति धर्मों के एक साथ लेकर चलने का काम करते हैं । चार साल और छह माह मे  जितना काम उत्तर प्रदेश में हुआ है । हिंदुस्तान के किसी प्रदेश में इतना काम नहीं हुआ है अगर आप लोग इसी  तरह विकास देखना चाहते है तो अगले  आने वाले 2017 में आप लोग हमारे समाजवादी पार्टी का सरकार बनाने के लिए वोट जरूर कीजिएगा तभी इस प्रदेश में विकास की लहर दौड़ेगी। इस मौके पर वक्ताओं में वीरेंद्र सिंह, सतीश सिंह ,भोलाराम, विजय शंकर ,गुलजार अहमद ,राम सिंगार यादव ,विनोद यादव ,अनोद यादव, विश्राम यादव , मुरारी तिवारी, जवाहर यादव, त्रिलोकी राम, तौकीर अहमद, इन्द्रजीत यादव,विश्राम यादव,लाली अथवा श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पी निषाद ने सभी आगंतुक को धन्यवाद किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts